फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली बनाकर दिया सर्जिकल स्ट्राईक के सेनानियों को सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। सर्जिकल स्ट्राइक दिवस व वर्ल्ड हार्ट डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने छात्रा ज्योति दहिया, सौरव, मनीष, हितेश, विनय को साथ लेकर एक सुंदर रंगोली बनाई। इस रंगोली का शीर्षक सैल्यूट टू आवर रीयल हीरो रहा। 29 सितंबर 2018 को पूरा राष्ट्र सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के रूप में मनाता है। प्रात: कालीन सभा में स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने सभी बच्चों को अपने सैनिकों की गौरव गाथा को बताया। स्कूल प्रबंधक केएम डागर ने बच्चों को सर्जिकल स्ट्राइक के साथ-साथ वर्ल्ड हार्ट -डे के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज का खानपान भारतीय समाज में ह्दय संबंधी बीमारियों को जन्म दे रहा। भारत में ह्दय बीमारियों से हर वर्ष लाखों व्यक्ति काल का ग्रास बन रहे हैं। स्कूल कोर्डिनेटर अजय जाखड़ ने बच्चों को प्रतिदिन व्यायाम करके अपने शरीर को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर हम संतुलित आहार, व्यायाम, उचित मात्रा में पानी व धूम्रपान से दूर रहते हैं तो हमारा ह्दय भी मजबूत बनेगा। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों पर हमें गर्व है। अब भारतीय सेना भी ईंट का जवाब पत्थर से दे रही है। अब भारतीय सैनिकों के पास आधुनिक हथियार व सुविधाएं हैं जिनके बल पर हम पाकिस्तानी सुरक्षा प्रदान आतंकवादियों का मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें