कार्यकर्ताओं से आज मिलेंगे अजय चौटाला
बाढड़ा। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला 19 मई को दादरी पार्टी कार्यालय में हलके के कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान नरेश द्वारका करेंगे। हलका अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ने बताया कि अजय सिंह चौटाला संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।