134ए की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी साथ लाएं आधार कार्ड
बौंद कलां।
नियम 134 ए के तहत परीक्षा का परीक्षा का आयोजन रविवार सुबह प्रात: नौ बजे किया जाएगा। ये जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी बौंद कलां प्रकाश फौगाट ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा कस्बा स्थित आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थी व उनके अभिभावक 15 अप्रैल को प्रात: आठ बजे तक अवश्य ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। परीक्षार्थी का आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। इसके अलावा परीक्षा देने के लिए फट्टा, पेन, पेंसिल आदि भी विद्यार्थियों को लानी होगी। प्रात नौ बजे परीक्षा शुरू होगी और 12 बजे खत्म होगी।