प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टैगोर सदन बना विजेता
चरखी दादरी।
गांव मोरवाला स्थित ग्रामीण स्थली स्कूल में शुक्रवार को सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता जूनियर, मिडिल व सीनियर तीन वर्गों में करवाई गई और इसकी अध्यक्षता प्राचार्य ओमकुमार ने की । सीनियर और मिडिल वर्ग की प्रतियोगिता का संचालन नरेश जांगडा ने किया जबकि प्राइमरी वर्ग की प्रतियोगिता का संचालन शिक्षिका मीनू ने किया। प्रतियोगिता में अशोका, प्रताप, रमन तथा टैगोर सदन के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंत में सीनियर वर्ग में टैगोर सदन प्रथम, अशोका सदन द्वितीय, रमन सदन तीसरे स्थान पर रहा। मिडिल वर्ग में प्रताप सदन प्रथम, रमन व अशोका संयुक्त रूप से द्वितीय व टैगोर व प्रताप सदन के प्रतिभागी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य ओमकुमार और शिक्षक चंद्र सिंह ने सम्मानित किया।