झज्जर। जिला प्रशासन समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान कर रहा है। वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में 140 शिकायतें दर्ज हुई हैं, इनके समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए। उपायुक्त शक्ति सिंह के दिशा-निर्देशन में समाधान शिविर में डीएमसी परवेश कादयान द्वारा शिकायतों पर सुनवाई की गई। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर जिला व उपमंडल स्तर पर प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। झज्जर में जिला स्तर पर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।