फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक कैंटीन में सुविधाएं और फंड मुहैया कराने के लिए आर्मी कमांडर को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर ने साउथ वेस्ट कमांड जयपुर आर्मी कमांडर को पत्र लिखकर झोझूकलां सीएसडी कैंटीन की सुविधाओं में इजाफा करने की मांग की है। झोझूकलां कैंटीन में सामान की कमी और अन्य सुविधाओं में इजाफा करवाने के बारे में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर को ज्ञापन सौंपा। कर्नल छिल्लर ने आर्मी कमांडर और डिप्टी जेओसी 33 आर्म्ड डिविजन को कैंटीन की समस्याओं से अवगत कराया है। कर्नल छिल्लर ने बताया कि उनके अथक प्रयासों से झोझूकलां में सीएसडी कैंटीन खुली थी, जो शुरूआत में 61 सब एरिया के अंतर्गत थीं। इसके बाद 33 आर्म्ड डिविजन के अंतर्गत कर दिया गया। झोझूकलां कैंटीन में डिपो से सामान खरीदने के लिए जो पैसा और लोन था उसको 61 सब एरिया ने वापिस ले लिया। अब इस कैंटीन के पास कोई फंड नहीं है। फंड की कमी के चलते इसमें कम सामान आता है, वह भी दो दिन में ही खत्म हो जाता है। इससे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को झोझूकलां में कैंटीन होने के बावजूद दादरी या भिवानी जाना पड़ता है। पूर्व विधायक ने सैन्य अधिकारियों को लिखे पत्र में मांग की है कि फंड की कमी के कारण झोझूकलां कैंटीन बंद होने के कगार पर आ गई है। इसको सुचारु चलाने के लिए या तो 33 आर्म्ड डिविजन 50 लाख रुपये का लोन दे या दादरी व भिवानी ईएसएम कैंटीनों से झोझूकलां कैंटीन को लोन दिलवाया जाए ताकि डिपो से सामान खरीदा जा सके। पूर्व विधायक को ज्ञापन देने वालों में कप्तान भीम सिंह, सूबेदार जयपाल, कप्तान भल्लेराम, सूबेदार रामानंद, सूबेदार रामफल, सूबेदार मेहर सिंह, सूबेदार भीम सिंह, हवलदार प्रताप सिंह, हवलदार जगबीर व हवलदार शमशेर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें