फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण के लिए 16 दिसंबर को रेलवे ट्रैक जाम करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सीसीआई की बंद रेलवे फाटक की जगह अंडर पास निर्माण करवाए जाने की मांग को लेकर वीरवार शाम को विधायक राजदीप फौगाट के नेतृत्व में उनके निवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंडर पास निर्माण को मिले आश्वासन का समय पूरा होने पर निंदा की गई और 16 दिसंबर को रेलवे ट्रैक जाम करने व अनिश्चितकालीन अनशन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अंडरपास के निर्माण में रुकावट डालना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि रेलवे और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी 26 नवंबर तक अंडरपास का कार्य शुरू करने का सार्वजनिक तौर पर आश्वासन देकर गए थे। विधायक राजदीप ने कहा कि अब कॉलोनी, शहर और ग्रामीणवासी झूठे आश्वासनों से संतुष्ट होने वाले नहीं है। अब केवल आंदोलन किया जाएगा अधिकारियों से कोई बातचीत नहीं की जाएगी। पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि हर रोज पांच महिलाएं, पांच बच्चे और पांच पुरुष अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अबकी बार शहर के लोग आरपार की लड़ाई के मूड में है। जब तक अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता, कॉलोनीवासी पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलन में वार्ड की महिलाएं और बच्चे भी शामिल भाग लेंगे। बैठक में नरेश चेतनपुरिया, संजीव शर्मा, मोतीलाल, देवेश बंसल, अशोक शर्मा, रामचंद्र, अंकुर गर्ग, सतपाल शर्मा, सतीश कुमार, शंकर दुदानी, नवीन कुमार, पवन कुमार, संदीप कुमार, सुनील श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, संजय, संदीप स्वामी, गौरव कुमार, संदीप गर्ग, इंद्र व गोलू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें