फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में हुआ विजेता खिलाड़ी का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य बीएड कालेज की बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा माधुरी राठी का पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने पर कालेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया। माधुरी राठी ने गत 11 नवंबर को दुल्हेड़ा में हुई ओपन चैंपियनशिप में डेड लिफ्ट तथा बेंच प्रेस में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। माधुरी राठी ने इससे पहले 4 नवंबर को कालकाजी दिल्ली में आयोजित ओपन चैंपियनशिप में 127.5 किलो का वजन उठाकर डेड लिफ्ट में रजत पदक प्राप्त किया है। अपनी इस जीत के लिए माधुरी अपने कोच अरुण का धन्यवाद करती हैं। अपनी जीत का श्रेय माधुरी अपने पिता योगेंद्र राठी व अपनी मां वंदना राठी को देती हैं। माधुरी का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें बेटे और बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए और अगर हम बेटियों को मौका दें तो वह भी हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर सकती है। इसलिए हमें अपनी बेटियों को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें