फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का धरना जारी, मार्केट कमेटी चेयरमैन ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। किसान संयुक्त संघर्ष समिति का धरना लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता मीर सिंह जेवली ने की। मीर सिंह ने कहा कि किसानों की मांगों पर सरकार की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही धरने बारे नई रणनीति के बारे में विचार किया जाएगा। इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान धरने पर पहुंचे उन्होंने सरकार से बात करके समाधान का आश्वासन दिया है। किसान संगठनों ने सरकार सेे जल्द ही स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग की है। किसानों ने कहा कि जब तक सरकार गिरदावरी शुरू करेगी तब तक तो किसान अपने खेतों में रबी की फसलों की बिजाई शुरू कर देंगे। इस दौरान किसान नेता सज्जन डांडमा ने धरने पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया । सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सूबे सिंह ने भी अन्य सरपंचों के साथ धरने पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया। इस अवसर पर गजे सिंह, सरपंच दयानंद, देवेंद्र श्याम कलां, धर्मपाल, रणधीर, जाट संघर्ष समिति जिला प्रधान राजकुमार हड़ोदी, धर्मपाल बाढड़ा, प्रदीप बाढड़ा, विद्यानंद हंसावास, महेंद्र जेवली, उमेद दिलबाग गोपी, गिरधारी , भूपसिंह , संदीप बाढड़ा, कमल हड़ोदी व संदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें