अग्रसेन सेवा सदन में रक्तदान शिविर आज
चरखी दादरी।
बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ के तत्वाधान में गांधी नगर के अग्रसेन सेवा सदन में गणेश महोत्सव मंडल व गांधी नगरवासियों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी संघ सचिव रिंपी फौगाट व राजेश सोनी ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में दी। उन्होंने बताया कि शिविर में मुख्यातिथि दादरी के डीआरओ राजकुमार शिरकत करेंगे। शिविर की अध्यक्षता गणेश महोत्सव मंडल के प्रधान बजरंग लाल संतोखपुरिया व रेखराज देवसरिया करेंगे। शिविर में चरखी दादरी रैडक्रॉस सोसायटी एवं सामान्य अस्पताल की टीम रक्त एकत्रण के लिए पहुंचेगी।