विजेता पहलवान उमेश का किया स्वागत
चरखी दादरी।
कालेज रोड स्थित बहादुर सिंह अखाड़ा परिसर में मंगलवार को खिलाड़ियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक पहलवान यासिन खान और कोच बलवान ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान अखाड़ा के पहलवान उमेश को सम्मानित किया गया। उमेश ने 20 से 23 अक्तूबर तक मेवात में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दौरान कुश्ती के 58 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। खिताबी मुकाबले में उमेश ने रोहतक के पहलवान को 10-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेता पहलवान ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अखाड़ा संचालक पहलवान यासिन खान को दिया। इस मौके पर मनफूल पांडवान, छोटे पहलवान, पवन, जतिन, पीटी, ध्रुव, नीरज, दक्ष, योगेश, गौरव, मेघा, अंजलि, अंकिता, चांद पहलवान, संजय फौजी, विनोद, प्रवीन सैनी, राजबीर, काले, रविंद्र, छोटूराम, बोदे, ईश्वर प्रधान, रसीद खान मौजूद रहे।