गोपालवास में नेशनल कबड्डी ओपन स्पर्धा 28 से
बाढड़ा।
शहीद भगत सिंह के 109वें जन्मदिवस पर गोपालवास में नेशनल कबड्डी ओपन प्रतियोगिता 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। शहीद भगत सिंह युवा क्लब के सदस्य सुमित ढिल्लो ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष सुमित राणा करेंगे। वहीं प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में इनेलो बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय सांगवान मंदौला विजेताओं को सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता टीम को 21 हजार और दूसरे स्थान पर रहने वाली विजेता टीम को 11 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर प्रदान किए जाएंगे।