मानकवास में मेला और कुश्ती दंगल 23 को
चरखी दादरी।
गांव मानकावास में 23 अगस्त को दादा गुसाई मेले एवं कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि भिवानी महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सोमबीर सांगवान और जिला पार्षद रामकिशन मानकावास शिरकत करेंगे। प्रथम स्थान के लिए होने वाली कुश्ती में विजेता को 21 हजार पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार आयोजित दूसरी बड़ी कुश्ती 11 हजार तथा तीसरी 51 सौ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।