फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 11 करोड़ 34 लाख की लागत से बनेगी 13 किलोमीटर लंबी सड़क

Tue, 24 Oct 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
छुछकवास से लेकर झज्जर तक सड़क मार्ग को पुनर्निर्माण के लिए उखाड़ते हुए। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर से निकलने वाले छुछकवास मार्ग का सोमवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस सड़क मार्ग की लंबाई करीब 13.4 किमी की है। 11 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया गया हैं
विज्ञापन

इस सड़क मार्ग की सबसे दयनीय हालत बनी हुई थी। सबसे ज्यादा हादसे से भी इस सड़क मार्ग पर ही होते हैं। गौरतलब है कि विधानसभा में भी झज्जर से विधायक ने कई बार इस सड़क मार्ग का मुद्दा जोर शोर से उठाया था। इस सड़क को लेकर कई बार राजनीतिक बयानबाजी भी होती रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले साल मई 2024 तक सड़क निर्माण का काम पूरा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने से और एनजीटी की गाइडलाइन के तहत सभी क्रेशर प्लांट बंद कर दिए जाएंगे। इससे सड़क का काम भी प्रभावित होगा। अधिकारियों ने कहा कि सड़क को बनाने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार हैं।
वर्जन
छुछकवास रोड को बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया हैं। मई महीने तक रोड बनने की संभावना हैं। विभाग ने रोड को बनाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार, कनिष्ठ अंभियता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें