सामान्य अस्पताल परिसर में एनीमिया अभियान का शुभारंभ करते हुए सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह।
झज्जर। एनीमिया के 100 दिन के अभियान कार्यक्रम का जिला ट्रेनिंग हाल नागरिक अस्पताल झज्जर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पहले दिन अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर 1262 लोगों की एनीमिया की जांच की गई।
इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि छोटे बच्चों से लेकर बड़े व्यक्ति तक खून की कमी होना बहुत ही दयनीय स्थिति होती है। एनीमिया जैसी घातक बीमारी के प्रति आम जन को जागरूक होना पड़ेगा ताकि प्रदेश में बोले जाने वाली कहावत जहां दूध दही का खाना, वह मेरा हरियाणा कहावत दोबारा से बोली जा सके। ऐसी बीमारी के प्रति सरकार ने एनीमिया के 100 दिन कार्यक्रम की शुरुआत की है ताकि बच्चों से लेकर आम जान में खून की कमी को दूर किया जा सके और एनीमिया जैसी घातक बीमारी से बचा जा सके। एमएस डॉ. नरेश दहिया ने सरकार शुरू किए गए अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कहा कि हमें एकजुट होकर आमजन को एनीमिया जैसी घातक बीमारी के लिए जागरूक करना होगा और एक साथ आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉक्टर बसंत दुबे, एसएमओ डॉक्टर गुरजीत सिद्धू, डॉ. निधि मोमिया, डॉ. राशि, एनीमिया मुक्त हरियाणा कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. भूपेश आदि माैजूद रहे।ि