शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में ऐक्सिस बैंक में विभिन्न भर्तियों हेतु एनआईआईटी लिमिटेड के सहयोग से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़, कलिंगा विश्वविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़, नेहरू पीजी कॉलेज, जाट कॉलेज रोहतक, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक, एसजीएमसी कॉलेज रोहतक, दिल्ली विश्वविद्यालय, इग्नु युनिवर्सिटी से लगभग 126 छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान विजय सिंह सीनियर एचआर मैनेजर, एनआईआईटी लिमिटेड ने बैंक के बारे में बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में सीखने के अवसर बहुत मिलेंगे। सर्वांगीण विकास होगा, सीखने की प्रक्रिया कभी रुकती नहीं है और असिस्टेंट मैनेजर की चयन प्रक्रिया के बारे में बताया कि पहले चरण में सामान्य वार्तालाप होगा, दूसरे चरण में लिखित परीक्षा तथा तीसरे चरण में साक्षात्कार होगा। मनोज कश्यप एसोसिएट बीपी सर्विस प्रोवाइडर एनआईआईटी लिमिटेड ने पीआई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. भारती मिश्रा ने बताया कि जॉब फेयर कंपनियों के लिए बायोडाटा बनाने के लिए कुछ बिंदुओं को ध्यान में रखना चाहिए जैसे अपने कार्य के उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करें। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा, तमन्ना, ज्योति, मधु, जयश्री, कोमल, दीप्ति, निकिता, स्वीटी, रूमनजीत, अंजू, ज्योति, रवीना, पूनम का सक्रिय योगदान रहा।