16jjrp14- गांव मातनहेल में आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवा। स्रोत-आयोजक
साल्हावास। गांव मातनहेल सब डिवीजन बिजली बोर्ड की ओर से चौथे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अरविंद फोरमैन ने बताया कि शहीद भगत सिंह ब्लड सेंटर की तरफ से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। विभाग के कर्मचारियों और आसपास के गांवों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान शिविर में 125 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। सभी रक्तदाताओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।