फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुभाना में ट्राले ने तोड़े 10 खंभे और एक ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। गांव गुभाना में रविवार रात को एक ट्राले की टक्कर से बिजली के 10 खंभे और एक ट्रांसफार्मर तोड़ टूट गया। इसके बाद बाद ग्रामीणों ने ट्राला चालक को पकड़ लिया। बिजली निगम के कर्मचारियों की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्राले से टक्कर लगी तो तारों के खिंचाव के चलते एक के बाद एक कर 10 खंभे टूट गए। इस दौरान धमाके की आवाज से लोग घरों से बाहर निकल गए। ट्राले की टक्कर से हाईटेंशन लाइन के चार खंभे, ट्रांसफार्मर के चार खंभे और 2 खंभे ग्रामीण लाइन टूटे है। निगम के एसडीई विनोद कुमार ने बताया कि रात के समय बिजली के खंभे टूटने की सूचना मिली तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। बिजली के तार, खंभे और ट्रांसफार्मर टूटने से गुभाना और माजरी गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। देर रात कर्मचारियों ने करीब दो बजे माजरी गांव की बिजली सप्लाई शुरू की, जबकि गुभाना गांव के ट्रांसफार्मर और खंभों को ठीक करने में सोमवार पूरा दिन कर्मचारी लगे रहे। देर रात तक कर्मचारी बिजली सप्लाई बहाल करने में जुट रहे मगर काम पूरा नहीं हो सका। गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही क्योंकि हाईटेंशन तार और खंभे भी टूटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें