इनेलो विधायक राजदीप ने किया एनएचएम कर्मचारियों का समर्थन किया
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
एनएचएम कर्मियों की मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल व धरना प्रदर्शन सोमवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गई। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेंद्र श्योराण ने की। कर्मचारी नेता कृष्णा और अंजू बाला ने विचार रखे किया। सोमवार को इनेलो विधायक राजदीप फौगाट ने धरना स्थल पर पहुंच कर हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पुरजोर तरीके से विधानसभा सत्र में एनएचएम कर्मियों की मांग रखेंगे। सीटू जिला प्रधान भिवानी कामरेड ओमप्रकाश ने भी कर्मियों को समर्थन दिया। कर्मचारी महासंघ से रणबीर गहलोत, सत्यवान, संजीव मंदौला, विजय लांबा, राजकुमार घिकाड़ा, सिंचाई विभाग से राजेश शर्मा, पब्लिक हेल्थ से जगबीर तक्षक, कृष्ण कुमार, आशा वर्कर राज्य उपप्रधान कमलेश, जिला पार्षद रामकिशन आदि ने धरने का समर्थन किया।
फोटो- 33
शहर में प्रदर्शन करते एनएचएम के कर्मचारी ।