फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को दिल्ली के लिए कूच करेंगे कर्मचारी: राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। नई पेंशन स्कीम व कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी के फील्ड कर्मचारी 21 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर दिल्ली संसद के लिए कूच करेंगे। पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन राज्य प्रेस प्रवक्ता राजकुमार घिकाड़ा ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी की रोहतक कर्मचारी भवन में आयोजित यूनियन बैठक में यह निर्णय लिया गया है। राजकुमार घिकाड़ा ने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पेयजल व सीवर का कार्य नगर निगम को सौंपने, शहर व गांव के बड़े जलघरों की वाटर सप्लाई व मरम्मत कार्य ठेकेदारों को सौंपकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। राजकुमार घिकाड़ा ने बताया कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के निजीकरण के विरोध में मंत्री डॉ. बनवारीलाल के बावल कैंप स्थित कार्यालय का घेराव किया जाएगा। एक मार्च को बावल में प्रदर्शन कर मंत्री के माध्यम से विभाग के निजीकरण पर रोक लगाने के बारे में बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी विभागों का निजीकरण कर रही है जो जनहित में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें