फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र बोले: झज्जर में केवल 26 परिवारों को ही मिला 100 दिन रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को मनरेगा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा राज में मनरेगा मजदूरों को बार-बार धरना देना पड़ रहा है पर सरकार उनके दर्द को अनसुना कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार का गरीब विरोधी चेहरा सभी के सामने है और प्रदेश सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता के कारण मनरेगा जैसी योजनाओं का फायदा गरीब आदमी को नहीं मिल रहा है। सांसद दीपेंद्र सोमवार को झज्जर के डीसी कार्यालय पर धरने देने के लिए पहुुंचे मनरेगा मजदूरों के साथ धरना पर बैठे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मनरेगा का बुरा हाल है। साल 2013-14 में मनरेगा के तहत 1 करोड़ 17 लाख दिनों का रोजगार दिया गया था जो 2017-18 में घटकर 90 लाख रह गया है। दीपेंद्र ने कहा कि मनरेगा के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी का प्रावधान है पर भाजपा राज में पूरे झज्जर जिले में 26 परिवारों को ही 100 दिन का रोजगार मिला है जबकि कांग्रेस के राज में यह संख्या 570 थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने सोच-समझ कर कांग्रेस के समय शुरू की गई लोक-कल्याण की योजनाओं को एक-एक कर बंद करने का काम किया है। आज हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब को भी अपने हक के लिए लड़ाई लड़ने के लिए बार-बार सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री एव झज्जर से विधायक गीता भुक्कल, नरेश हसनपुर, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें