चरखी दादरी। पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता सतपाल सांगवान ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और क्षेत्र का जायजा लिया। गांव भागवी, कंहेटी, पांडवान में पूर्व मंत्री ने कहा कि बारिश बंद होने के बावजूद आज तक खेतों में पानी एकत्रित है। भागवी में तो बारिश का पानी घरों में भी घुस गया है। इससे यहां के निवासियों को बाढ़ जैसे हालातों से दो चार होना पड़ रहा है। बाद में पूर्व मंत्री ग्रामीणों के साथ संबंधित विभाग के वरिष्ठ अभियंता से मिले और समस्या के हल की मांग उठाई। उन्होंने गांवों में एकत्रित वर्षा जल की निकासी के कोई पुख्ता प्रबंध न किए जाने से कई गांवों में फसलों व मकानों में जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई जल्द से जल्द करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लें व उनकी परेशानियों को तुरंत हल किया जाए। उन्होंने जल्द ही स्पेशल गिरदावरी करवा कर मुआवजा देने की मांग की है। इस अवसर पर सरपंच कृष्णा देवी, पूर्व सरपंच जितेंद्र, मेंबर वेदपाल, अजीत, राजबीर , लीला, ईश्वर, रणबीर, कंवर सिंह, विजय, मुकेश, कुलदीप, सतबीर, सुखपाल, राजेश, कृष्ण सिंह, बलवान, संदीप, पप्पू आदि ग्रामीण उपस्थित थे।