पूर्व नौ सैनिक सम्मेलन 9 को
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पूर्व नौ सैनिक संगठन जिला प्रधान भूपेंद्र कौशिक ने बताया कि संगठन की एक बैठक रोजगार्डन में आयोजित किया जाएगी। बैठक में वार्षिक नौ सैनिक को होने वाल सम्मेलन के लिए विचार- विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व नौ सैनिकों के समक्ष आ रही समस्याओं पर भी चर्चा होगी। यह सम्मेलन नौ दिसंबर को रोहतक नगर में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को विजय दिवस के उपलक्ष्य में जाता है। इस सम्मेलन में हरियाणा व पड़ोसी राज्यों से पूर्व नौ सैनिक एकत्रित होकर ऐतिहासिक जीत का जश्न बनाते हैं। भूपेंद्र कौशिक ने जिले के सभी पूर्व व वर्तमान नौ सैनिकों को पांच दिसंबर को रोजगार्डन की बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है।