फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीजा ने बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सिंग में लीजा ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दो से चार नवंबर तक चली राज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आरईडी स्कूल की छात्रा लीजा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लीजा ने महिला वर्ग की स्पर्धा में स्कूल का प्रतिनिधितव करते हुए ये सफलता हासिल की। छात्रा के स्कूल लौटने पर सोमवार को एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति ने लीजा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य अनुपम गोयल ने बताया कि लीजा बॉक्सिंग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। वह अच्छी खिलाड़ी होने के साथ अच्छी विद्यार्थी भी है। प्राचार्य अनुपम गोयल ने इस उपलब्धि के लिए लीजा, खेल प्रशिक्षकों संजय शर्मा, सुनील, प्रदीप राठी व अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें