अखिल भारतीय परिसंघ की कार्यकारिणी घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग की अखिल भारतीय परिसंघ की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। परिसंघ के प्रदेश सचिव सुरेंद्र दिसोदिया ने बताया कि दादरी जिला अस्तित्व में आने के बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। अब नई कार्यकारिणी बनाई गई है। इसमें राजकुमार वर्मा चरखी दादरी को कार्यकारिणी का प्रदेश का सह-सचिव, दीपक वाल्मीकि को दादरी जिला प्रधान, सतीश कुमार, पवन वाल्मीकि, रामबीर नायक झोझू कलां को जिला महासचिव, धर्मेंद्र उर्फ खंडू जिला महामंत्री, चंद्रभान जिला उपप्रधान, संजय खटक को जिला संरक्षक, प्रदीप दादरी जिला कोषाध्यक्ष, आदित्य शास्त्री जिला प्रेस प्रवक्ता, सुरेश सहजलान सलाहकार, रविंद्र रंगा जिला सचिव, आकाश इंदौरा को दादरी का ब्लॉक प्रधान, मंजीत वाल्मीकि को हलका दादरी सचिव, नरेंद्र कायत हलका सचिव, अजीत दिसौदिया दादरी हलका उप-प्रधान, ईश्वर वर्मा झोझू कलां को ब्लॉक झोझू का उप-प्रधान, राजकुमार संडवा को हलका तोशाम का महासचिव व वेदप्रकाश को जिला भिवानी का महासचिव मनोनीत किया गया है।