फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमित हरे पेड़ों की कटाई पर स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमित हरे पेड़ों की कटाई पर स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
मंगलवार को शहर की गांधी नगर कालोनी के लोगों ने पार्षद महेश गुप्ता के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रेलवे यार्ड में बिना अनुमति के हरे पेड़ों की कटाई रोकने और रेलवे द्वारा फैलाएं जा रहे वायु और ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की गई है। पार्षद महेश गुप्ता ने ज्ञापन में बताया कि गांधी नगर कॉलोनी के साथ लगते रेलवे एरिया में रेलवे विभाग की ओर से पत्थर रोड़ियों को डंपरों के जरिए रेल डिब्बों में लोडिंग किया जा रहा है। इससे कॉलोनी में धूल व मिट्टी के गुबार उड़ते रहते हैं। यह हवा के साथ घरों में भी पहुंच जाते हैं। जिससे वार्ड के लोगों को दमा, श्वास व एलर्जी की बीमारियां हो रही हैं। ज्ञापन में बताया कि नोइंट्री के बावजूद भी कॉलोनी से ओवरलोड डंपर गुजरते हैं जिससे बिजली की तारें टूट जाती हैं। हर वक्त बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के साथ दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। ज्ञापन के माध्यम से स्टेशन अधीक्षक से तुरंत समस्या के समाधान की मांग की गई है। इस अवसर पर सुरेश सोनी, अमर कुमार, गजेंद्र सोनी, नवीन कुमार, दिनेश सोनी, पवन कुमार, मुकेश कुमार, विनोद व अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें