छह सौ युवाओं ने दिया स्क्रीनिंग टेस्ट
चरखी दादरी।
कैप्टन जिले सिंह एकेडमी में सोमवार को हरियाणा पुलिस के स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें गांव चरखी निवासी अमित पहले स्थान पर रहा। टेस्ट में 600 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अमित के अलावा ढालनवास निवासी ज्योति ने द्वितीय व डोहका हरिया निवासी कांता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निदेशक जयपाल सांगवान ने बताया कि यह टेस्ट हरियाणा पुलिस के पैटर्न पर लिया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे टेस्ट युवाओं को रोजगार दिलाने में काफी मददगार होते हैं।