बेरी। सैनिकों की वीर भूमि आदर्श गांव पलड़ा स्थित रेजांगला भवन में उमराव सिंह यादव विक्टोरिया क्रॉस द्वितीय विश्व युद्ध के महान सेनानी की 20वीं पुण्यतिथि पर मेरा गांव मेरा परिवार संस्था की तरफ से 10वां रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें गांव के युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सशस्त्र बल रक्त आधान केंद्र दिल्ली छावनी ने 120 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरू यादव सरपंच लांबी अहीर रहीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे अभिमन्यु यादव ने भी मुख्य रूप से शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. विजय, डॉ. कुलदीप सिंह यादव, डॉ. कर्ण सिंह यादव, बिजेंद्र सिंह कुकु यादव, सरपंच प्रतिनिधि रामू, पंडित ओमप्रकाश शर्मा, अभिषेक यादव, सुशील नेहरा, राजकुमार, धर्मेंद्र मौजूद रहे।