फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए डीएमआरसी का सर्वेक्षण कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। डीएमआरसी मेट्रो के यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधा प्रदान करने के लिए उपभोक्ता संतुष्टि सर्वेक्षण करवा रही है। डीएमआरसी का यह सर्वेक्षण 28 दिन का है। डीएमआरसी यह सर्वेक्षण मेट्रो की वेबसाइट पर किया जाएगा। देश के सभी मेट्रो रेल संस्थानों के मानक संगठन (कॉमेट) और नोवा (एनओवीए) की प्रबंधक एजेंसी रेलवे एंड ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटजी सेंटर (आरटीएससी) की ओर से किया जा रहा है। यह सर्वेक्षण 18 मार्च से शुरू होगा जो 14 अप्रैल को समाप्त होगा। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की मेट्रो परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उनकी राय से अवगत होना, ताकि उनके सुझावों से मेट्रो सेवा की गुणवत्ता को और सुधारा जा सके। डीएमआरसी ने कहा कि जो भी यात्री या आमजन इस सर्वेक्षण का हिस्सा बनना चाहते है वह डीएमआरसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपने सुझाव दे सकते हैं। डीएमआरसी ने यह सर्वेक्षण यात्रियों कि सुविधा के लिए हिंदी और अंग्रेजी दो भाषा में रखा है। यात्री अपनी महत्वपूर्ण राय दोनों में से किसी भी भाषा में दे सकते हैं। डीएमआरसी के अधिशाशी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि यात्री सर्वेक्षण में भरोसा, सूचना उपलब्धता, सेवा गुणवत्ता, ग्राहक सेवा, संरक्षा/सुरक्षा, उपयोग में आसानी, यात्रा पूर्व और यात्रा के दौरान सूचना उपलब्धता, सुविधा, भीड़भाड़, सुरक्षा पर अपना सुझाव दे सकते हैं। जिससे डीएमआरसी यात्रियों को मिलने वाली सुविधा में अत्याधिक सुधार कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें