बहादुरगढ़। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पुलिस द्वारा लोगों के शस्त्र जमा कराए जाए रहे हैं। सिटी थाना में अभी तक 45 शस्त्र जमा हो चुके हैं। सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि शहर थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 370 लोगों के शस्त्र लाइसेंस बने हैं। अभी तक 45 लोग अपने शस्त्र जमा करा चुके हैं। शस्त्र जमा कराने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। शेष लाइसेंस धारक भी जल्द से जल्द अपने हथियार जमा करा दें, यदि ऐसा नहीं करते हैं तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। एसएचओ देवेंद्र ने कहा कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। रात-दिन नियमित गश्त की जा रही है। संदिग्ध दिखने वाले लोगों को पैनी नजर रखी जा रही हैं। बेल जंपरों व आपराधिक प्रवृति के लोगों को काबू किया जा रहा है।