बहादुरगढ़। निजामपुर रोड पर गंदे नाले से आगे सड़क के बीचोंबीच खुला सीवर लोगों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है। इस खुले सीवर में अब तक कई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश राठी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निजामपुर रोड पर सड़क के बीचोंबीच खुले सीवर पर ढक्कन लगवाने की मांग की है, ताकि समय रहते किसी बड़ी जान व माल की हानि होने से बचा जा सके। रमेश राठी ने बताया कि सड़क के बीचोंबीच इस गहरे खुले सीवर आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं तथा वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। यहां पर दुर्घटना होने का अंदेशा रात के समय ज्यादा रहता है क्योंकि रात के समय यह खुला व गहरा सीवर वाहन चालकों को दिखाई ही नहीं देता है। रमेश राठी ने अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस जानलेवा खुले सीवर को ढक्कन से ढकने का काम करें।