कानोंदा में दंगल 17 को
बहादुरगढ़। गांव कानोंदा में हर वर्ष की तरह 17 मार्च एकादशी को विशाल इनामी दंगल का आयोजन कराया जाएगा। यह जानकारी ग्राम सरपंच अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को गांव कानोंदा में आयोजित विशाल दंगल में पहला इनाम 51 हजार, दूसरा 31 हजार व तीसरा 21 हजार रुपये रहेगा। कई नामी पहलवान दंगल में कुश्ती का दमखम दिखाएंगे।