पति के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी को सौंपा महिला ने ज्ञापन
चरखी दादरी। गांव सांजरवास निवासी महिला ने अपने पति की मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी मांग के लिए एसपी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में गांव सांजरवास निवासी उषा देवी ने बताया कि 30 जुलाई को उसके पति संदीप की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में करीब 12लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था लेकिन पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है। शिकायत में उषा ने बताया कि इस मामले की जांच डीएसपी भी कर चुके हैं। अब पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं रही है। यह आरोपी सरेआम घूम कर रहे हैं उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। महिला ने एसपी से आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करवाने की गुहार लगाई है।