प्रदेश के कृषि मंत्री आज करेंगे ढ़ाकला और झज्जर का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण, विकास एंव पंचायत, पशु एवं मत्स्य पालन, खनन एवं भूगर्भ विज्ञान मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ सोमवार 28 मई को ढ़ाकला व झज्जर का दौरा करेंगे। ये जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री धनखड़ सोमवार सुबह नौ बजे ढ़ाकला गांव में शहीद पंकज धनखड़ की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे केबिनेट मंत्री धनखड़ झज्जर में लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में दीन बंधु ग्रामोदय योजना में शामिल झज्जर विधान सभा क्षेत्र के गांव बहु, बिरोहड़, खानपुर खुर्द, मातनहेल और गवालीसन के गांव के लोगों के साथ विचार सांझा करेंगे।