फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीन मतदाता सूची केलिए जमा कराएं अपना रंगीन फोटो: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगीन मतदाता सूची के लिए जमा कराएं अपना रंगीन फोटो: उपायुक्त
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिला में रंगीन फोटोयुक्त मतदाता सूची बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिला के एचआर सीरीज से शुरू होने वाले मतदाता पहचान पत्र वाले सभी मतदाताओं को अपने संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ के पास अपनी रंगीन फोटो जमा करवानी अनिवार्य है। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जिला में मतदाता सूची को रंगीन फोटोयुक्त बनाया जाना है, जिसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिला ऐसे सभी मतदाता जिनका पहचान पत्र एचआर से शुरू होता है, अपनी रंगीन फोटो संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ को शीघ्र जमा करवा सकते हैं। बीएलओ प्राप्त फोटो के आधार पर पूरा ब्योरा तैयार करके चुनाव कार्यालय में जमा करवाएगा, जिसके बाद मतदाता की रंगीन फोटो मतदाता सूची में अपलोड कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि रंगीन फोटोयुक्त मतदाता सूची का जुलाई माह में प्रकाशन किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें