फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर लाल स्टेडियम में दमखम दिखाएगी तन्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल स्टेडियम में दमखम दिखाएगी तन्नू
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडियम में 31 जनवरी से तीन फरवरी तक आयोजित होने वाली स्पर्धा में छपार निवासी तन्नू तीन हजार मीटर दौड़ में अपना दमखम दिखाएंगी। तन्नू के कोच सोमबीर सांगवान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत सहित एशिया के अलग-अलग देशों से स्कूली खिलाड़ी भाग लेंगे। तन्नू इस स्पर्धा की तीन हजार मीटर दौड़ स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। तन्नू इससे पहले रोहतक की मैराथन, पंचकूला के खेल महाकुंभ में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धाओं व भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के खेलों में स्वर्ण सहित अन्य पदक जीत चुकी है। आगामी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी को छपार सरपंच दिलबाग, मास्टर रणधीर, मास्टर राजपाल, मास्टर प्रवीन सहित मौजिज ग्रामीणों उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें