कोर्ट कांप्लेक्स में भंडारा आज
चरखी दादरी। बाबा पीर सेवा दल की ओर से कोर्ट कांप्लेक्स में रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बाबा पीर सेवा दल के अध्यक्ष फूल चंद सोनी ने बताया कि बाबा पीर सेवा दल प्रतिवर्ष बाबा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रवासियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन करता है। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर से आरती का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को भंडारा सुबह दस बजे शुरू होगा।