सांवड़ में भंडारा और मेला 25 को
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव सांवड़ स्थित बाबा मोधनाथ बालनाथ धाम में 25 दिसंबर को भंडारे एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी महंत संतोष गिरी महाराज ने दी। उन्होेंने बताया कि वार्षिक उत्सव के दौरान हवन, रागिनी कंप्टीशन, भंडारा व मेला आयोजित होगा। रागिनी कंपीटिशन में जयदीप दुजानिया, पंजाब से दीपिका, बबली वर्मा, योगेश शर्मा, यूपी से आरसी उपाध्याय व अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बतौर मुख्य अतिथि दादरी नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, आशीष परमार, जयकिशन शर्मा चरखी शिरकत करेंगे।