फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में मनाया रक्षाबंधन पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव निहालगढ़ में ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र कादमा ने रक्षा बंधन पर्व केंद्र प्रभारी वसुधा की अध्यक्षता में मनाया गया। ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कहा कि जीवन को सुखमय बनाने के लिए हर आत्मा का परस्पर प्रेम का रिश्ता पहली शर्त है। प्राचीन काल से भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रूप में हम यह त्योहार मना रहे हैं, लेकिन आज राखी का धागा लेन-देन का उत्सव बन गया है। ब्रह्माकुमारी पूजा ने राखी पर सुंदर लोकगीत प्रस्तुत किए। इस दौरान समाज सेवी राजेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक पर्व को केवल भौतिकवाद की दृष्टि से देखा जाता है, जो कि हमारी सनातन धारणा के विरूद्ध है। आयोजन में सरपंच सुमन देवी, पूर्व सरपंच श्योपाल, मंडल सचिव सुनील कुमार, धर्मपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें