फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाईट डोमिनेशन के तहत 2167 वाहनों की जांच, 93 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए शनिवार रात्रि को देर शाम से अलसुबह तक नाइट डोमिनेशन के तहत अलग-अलग स्थानों पर विशेष नाका व गश्त पार्टियों को तैनात करके संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। नाइट डोमिनेशन के दौरान अनेक स्थानों को चिह्नित कर नाकाबंदी व गश्त पार्टियों को तैनात करके वाहनों की गहनता से जांच की गई। जिले में तैनात सभी राइडर/पीसीआर निरंतर गश्त पर रही । स्थानीय पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा प्रमुख व सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई । शनिवार रात नाइट डोमिनेशन के तहत चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों पर 2167 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहनों को इंपाउंड करने सहित 93 वाहनों के चालान किए गए। एसएसपी अशोक कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जिले के अलग-अलग स्थानों पर असलाह सहित आवश्यक उपकरणों तथा रिफ्लेक्टिव जैकेट के साथ नाकों व गश्त पर तैनात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें