बेरी। बिजली निगम की ओर से शनिवार को बेरी माता फीडर पर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक परमिट लेकर काम किया जाएगा। निगम के जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि शनिवार को बेरी माता फीडर पर सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक परमिट लेकर माता फीडर एरिया में लगे पुराने खंभों को हटाने का कार्य किया जाएगा व नए खंभों पर लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा लाइन की मेंटेनेंस का कार्य भी किया जाना हैं। इस दौरान माता फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।