फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र के वार्कशॉप की दीवार बनने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रोडवेज उपकेंद्र के वर्कशॉप की दीवार, गेट व हाई मास्ट लाइट भी कई दिनों से खराब पड़ी होने की खबर अमर उजाला में छपने के बाद अधिकारी हरकत में आए। शुक्रवार सुबह से ही मजदूरों को लगाकर उपकेंद्र के पीछे हिस्से की दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया। वीरवार को डिपो के प्रधान भगवान सिंह ने बताया था कि आठ फरवरी को वर्कशॉप के पीछे तरफ की दीवार, हाई मास्ट लाइट और गेट की मरम्मत कराने के लिए महाप्रबधंक, हरियाणा को लिखित रूप से शिकायत की थी। डिपो में तकरीबन 50 से अधिक बसें खड़ी होती हैं। दीवार टूटी होने की वजह से रात ड्यूटी में तैनात दो यार्ड मास्टर बसों की देखरेख करते थे। खबर शुक्रवार को अमर उजाला में छपने के बाद अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया और दीवार की मरम्मत का काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें