फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर चली शीत लहर, फिर भी दो डिग्री बढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में लगातार तीसरे दिन कोहरा छाया रहा। जिले का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम में 50 प्रतिशत आर्र्दता बनी रही और 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति हवाएं भी चली। जिले में कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। सुबह घना कोहरा छाए जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 10 बजे बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। हवा चलने पर कोहरा का दबाव कम हुआ। कोहरा छंटने के बाद आसमान थोड़ा साफ हुआ। इसी दौरान पूर्वी हवाओं का दबाव बना रहा। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं भी चली। जिले का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा है। मौसम में 50 प्रतिशत आर्र्दता दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें