सीटू 31 को भिवानी में करेगी विरोध प्रदर्शन
बाढड़ा। भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला कमेटी भिवानी और चरखी दादरी के आह्वान पर श्रम कल्याण बोर्ड के कार्यों को ऑनलाइन करने के विरोध में 31 दिसंबर को भिवानी उपायुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बाढड़ा ब्लॉक से सैकडों कामगार निर्माण मजदूर शामिल होंगे। यह बात प्रेस को जारी संयुक्त बयान में जिला प्रधान अनिल कुमार व जिला सहसचिव सुमेर धारणी ने कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार निर्माण मजदूरों के बोर्ड को खत्म करने की साजिश रच रही है। सरकार ने ट्रेड यूनियनों को विश्वास में लिए बगैर बोर्ड के सभी कार्यों को ऑन लाइन करने का फरमान जारी कर दिया। सरकार इसके माध्यम से श्रम कल्याण बोर्ड निर्माण मजदूरों की यूनियनों को खत्म करके अपने हिसाब से चलाना चाहती हैं।