फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीना झपटी करने का आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। अपराध शाखा पुलिस-2 ने अवैध हथियार सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति ने छीना झपटी की एक वारदात का खुलासा किया। शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। शाखा प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि उनकी एक टीम सिटी एरिया में गश्त पर थी। बादली चुंगी पर टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। टीम को देखकर वह भागने लगा तो उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान गुलशन निवासी बसंत विहार बहादुरगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में युवक ने छीना झपटी की वारदात का खुलासा गया। गुलशन ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कुछ दिनों पहले एक युवक से बाइक छीन ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें