फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बाजरा खरीद का जायजा लेकर किसानों से पूछीं परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश किसान जनहित समिति सदस्यों ने स्थानीय नई अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील पहलवान के नेतृत्व में बाजरा खरीद का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसान नेता सुनील पहलवान ने कहा कि बाजरा खरीद की गति धीमी व उठान में हो रही देरी किसानों के लिए समस्या बन रही है। सुनील पहलवान ने कहा कि प्रदेश सरकार बाजरा खरीद में लापरवाही बरत रही है। प्रदेश सरकार को सभी मंडियों में सरकारी खरीद की व्यवस्था में सुधार लाने की जरूरत है ताकि किसानों की परेशानियों का सामान न करना पड़े। इस अवसर पर उनके साथ दादरी जिला अध्यक्ष राजपाल सांगवान, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम निमली, प्रदेश महासचिव बिजेंद्र सिंह सहरावत, कैलाश सिंह ढाणी, कृष्ण सिंह, पूर्व सरपंच टिकाण धर्मबीर, सुंदर रासीवास, पूर्व सरपंच सरूपगढ़ महेंद्र, सुरेश इमलोटा, शमशेर खातीवास, रामनिवास मिर्च आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें