मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों से गिरकर चोटिल
बहादुरगढ़।
शहर के देवीलाल पार्क के साथ लगते सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन पर रंग-रोगन करते समय एक कर्मचारी सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गया। उसे साथी कर्मचारी तुरंत इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। उधर मेट्रो कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े अधिकारियों ने भी अस्पताल में पहुंचकर उसका हालचाल जाना। जानकारी के अनुसार छोटूराम नगर निवासी अरूण काफी दिनों से मेट्रो वर्क से जुड़ा हुआ है। इन दिनों स्टेशनों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रंग-रोगन व अन्य कार्य किए जा रहे हैं। मंगलवार को जब वह रंग-रोगन कर रहा था तो अचानक सीढ़ियों से फिसलकर गिर गया और चोटिल हो गया। उसके चेहरे व सिर पर चोटें आई।