घिकाड़ा में चिकित्सा शिविर आज
चरखी दादरी। गांव घिकाड़ा के पंचायत भवन में आज निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि चिकित्सा शिविर रविवार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस दौरान विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिए जाएंगे।