फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिडिय़ा स्कूल में 250 पौधे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़िया स्कूल में 250 पौधे लगाए
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव चिड़िया स्थित न्यू वोको सीमेंट प्लांट की ओर से शनिवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला परिसर में 250 पौधे लगाए गए। इस अभियान का नेतृत्व प्लांट के मुख्य प्रबंधक रविंद्र कुमार खंपारिया ने किया। रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। जब तक हम पौधों का अधिक से अधिक रोपण व संरक्षण नहीं करेंगे तब तक प्रदूषण का मुकाबला नहीं कर पाएंगे । इसलिए बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाना आवश्यक है। इस अवसर पर प्लांट के अधिकारी वैभव सिंह, योगेंद्र शर्मा, महेश राव व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें