फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फैंक में राहुल तो कुश्ती में विनोद ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला फेंक में राहुल और कुश्ती में विनोद अव्वल
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव गौरिया स्थित यूनिवर्सल स्कूल के खिलाड़ियों ने खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स व योगा में अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए। कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14, अंडर-17 व अंडर 19 लड़कों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 कुश्ती मुकाबले में विनोद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और योग में तरुण व प्रतीक ने बाजी मारी। वहीं, बैडमिंटन में अंडर-19 में विपिन, अनुज, मोहित व नवीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 गोला फैंक प्रतियोगिता में में राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निदेशक महेंद्र सिंह व प्राचार्या सुमेधा भाकर ने विजेता खिलाड़ियों को प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें